फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत

Wed, 15 Feb 2017 10:39 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हसनपुर गांव के पास बुधवार शाम डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कुड़वार थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी मो. अज्जम खां (23) सुत अब्दुल माबूद गांव के ही नबील (22) सुत अब्दुल वकार बुधवार शाम जिला मुख्यालय से बाइक से घर जा रहे थे। बाइक अज्जम चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था।

रास्ते में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हसनपुर गांव के पास सामने से आ रही अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। तेज टक्कर से दोनों सड़क पर गिर गए। घटना में मो. अज्जम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नबील गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जब तक लोग मौके पर पहुंचते डीसीएम समेत चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से नबील को जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में नबील ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें