फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन मजदूरों की गई जान

Sat, 02 Jan 2016 10:55 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित छरौली गांव के पास शुक्रवार देर रात ट्रक ने ट्रैक्टर के पीछे लगी मिक्सर मशीन को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित ट्रक भी पलट गया लेकिन उस पर सवार कोई हताहत नहीं हुआ। मजदूरों की मौत से भाटी और नरही गांव में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


धम्मौर थाना क्षेत्र के नरही और गौैघाट मजरे भाटी से 12 मजदूर शुक्रवार की सुबह कोतवाली देहात क्षेत्र के पीतांबरपुर गांव में एक व्यक्ति के घर छत की स्लैब ढालने के लिए मिक्सर मशीन के साथ गए थे। स्लैब ढालने के बाद पांच-छह मजदूर ट्रैक्टर पर और कुछ मजदूर ट्रैक्टर के पीछे लगी मिक्सर मशीन पर बैठकर वापस गांव लौट रहे थे।

ट्रैक्टर धम्मौर थाना क्षेत्र के छरौली गांव के पास पहुंचा था कि तेज रफ्तार ट्रक ट्रैक्टर के पीछे लगी मिक्सर मशीन को टक्कर मारने के बाद पलट गया। दुर्घटना में मिक्सर मशीन पर बैठे शिव बालक (55) पुत्र भगवानदीन निवासी नरही और कंधई (50) पुत्र लहूरी व पवन कुमार (35) पुत्र मोतीलाल निवासी गौघाट मजरे भाटी थाना धम्मौर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि राजितराम (35), लाल बहादुर (19) पुत्र गण रामनेवाज निवासी गौघाट भाटी गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना पाते ही एसओ धम्मौर विनेश कुमार मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। शनिवार की दोपहर तक जिला अस्पताल में भर्ती घायल मजदूरों से मिलने कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा तो लोग उत्तेजित हो गए।

इस दौरान पूर्व एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह व शिक्षक नेता निजाम अहमद अस्पताल पहुंचे और घायलों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। पूर्व एमएलसी ने फोन से एसडीएम को कॉल कर उन्हें पीड़ितों की सहायता दिलाए जाने की बात कही।

भाई के साथ रहते थे शिवबालक
धम्मौर। नरही गांव निवासी शिव बालक ने शादी नहीं की थी। शिव बालक अपने भाई शोभनाथ के साथ रहते थे, जबकि उनका दूसरा भाई राम दुलार अलग रहता था। शिव बालक की मौत से शोभनाथ का रो-रोकर बुरा हाल है।

तीन मासूम बच्चों के सिर से छिना पिता का साया
धम्मौर। गौघाट मजरे भांटी निवासी पवन कुमार के परिवार में पत्नी तारा देवी और तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी सविता (6), कविता (3) और इकलौता बेटा आदर्श (5) शामिल हैं। पति की मौत से पत्नी टूट गई है। वहीं मासूम बच्चों को अब तक ये नहीं पता कि उसके पापा कभी लौटकर वापस नहीं आएंगे।

परिवार के मुखिया थे कंधई
धम्मौर। गौघाट निवासी कंधई परिवार के मुखिया थे। कंधई की पत्नी का पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में इकलौता बेटा अजीत उर्फ गोलू (8), बेटी सुधा (13) है जबकि बड़ी बेटी मंजू की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें