फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की खरीद-फरोख्त करने वाला गिरोह पहुंचा जेल

Sat, 02 Jan 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह में शामिल दो महिलाओं समेत आठ लोगों को जेल भेज दिया गया है। गिरोह के चंगुल से निकाली गई विवाहिता के शनिवार को मुंसिफ न्यायालय टनकपुर में 164 के तहत बयान दर्ज हुए। महिला को पुन: रीड्स संस्था के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन


31 दिसंबर को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने कब्रिस्तान के पास महिलाओं को खरीदने और बेचने वाले गिरोह को धर दबोचा था। उनके चंगुल से यूपी निवासी एक विवाहिता को छुड़ाकर रीड़स संस्था के उज्वला पुनर्वास केंद्र को सौंपा। एएचटीयू प्रभारी एसआई मंजू पांडेय ने बताया कि दबोचे गए लोगों के संबंध बनबसा, खटीमा के अलावा राज्य के बाहर भी हैं। जल्द ही इस गिरोह के अन्य लोगों की तलाश में यूपी और मध्यप्रदेश पुलिस की मदद ली जाएगी। बताया कि महिला को बेचने वाली महिला सुनीता नाथ उर्फ अनीता उर्फ काली पहले बनबसा के भजनुपर में रहती थी, जो अब राजीव नगर खटीमा में रहती है।

उसका साथी पचौरिया नई बस्ती (चकरपुर) खटीमा निवासी रमेश कुमार है। महिला को खरीदने वाले गिरोह का नरेश पटेल संजय नगर तीनमूर्ति के सामने थाना बारादरी बरेली हाल निवासी पकड़िया खटीमा, कुंवर सेन नवाबगंज बरेली, शराफत हुसैन यासीन नगर ईद जागीर नवाबगंज बरेली, सोनी बृजवासी चांद झकरी मोहम्मदी लखीमपुर खीरी, श्यामाचरण दावीखेड़ा नवाबगंज बरेली, पुत्तूलाल दावीखेड़ा नवाबगंज बरेली का रहने वाला है।
विज्ञापन


मामले की तफतीश प्रभारी थानाध्यक्ष दीवान सिंह जलाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सात वर्ष से अधिक की सजा का मामला होने के चलते उक्त आठों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। शनिवार को पीड़िता के बयान दर्ज कर फिलहाल रीड्स संस्था के सपुर्द किया गया है। परिजनों के आने पर उसे उनके साथ भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें