फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सूकर के हमले में तीन घायल, एक रेफर

Thu, 11 Feb 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा (सुल्तानपुर)। अंधियारी गांव में बृहस्पतिवार की शाम जंगली सूकर ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन



चांदा कोतवाली क्षेत्र के अंधियारी गांव निवासी अनिल उपाध्याय (33) पुत्र राम बहाल, त्रिवेणी (55) और मुकेश उपाध्याय (20) बृहस्पतिवार की शाम घर के बाहर बैठे थे।

तभी एक जंगली सूकर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से तीनों को जंगली सूकर से बचाया। हमले के बाद सूकर जंगल में भाग गया। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अनिल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें