फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में चोरी

Sun, 21 May 2017 10:11 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
इलाके में सनसनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तिरहुत मोड़ के पास शनिवार की देर रात चोरों ने दो दुकानों में सेंध लगाकर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित व्यवसाई ने थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन



हलियापुर थाना क्षेत्र के हलियापुर गांव निवासी सुनील कुमार सिंह की तिरहुत मोड़ पर मोबाइल शॉप है। शनिवार की रात चोरों ने दुकान की दीवार में सेंध लगाकर एक लाख 20 हजार रुपये कीमत के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

इसी दुकान के बगल में प्रेम अग्रहरि की कोल्डड्रिंक्स का गोदाम है। गोदाम में भी सेंध लगाकर चोर करीब 30 हजार रुपये कीमत के कोल्डड्रिंक्स पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित व्यवसाई ने थाने में रविवार की सुबह तहरीर दी। इस बाबत एसओ राजीव यादव ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें