फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड शिक्षक की पत्नी  का गला रेतकर हत्या कर लूटपाट

Thu, 01 Jun 2017 10:19 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के विनोबापुरी इलाके में बृहस्पतिवार की शाम एक घर में लूटपाट के बाद रिटायर्ड शिक्षक की पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी गई। मकान के किराएदार की सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। एएसपी ने फॉरेंसिक टीम के साथ स्पॉट का मुआयना किया है। घटना स्थल पर डॉग स्क्वॉयड टीम भी पहुंच गई है।
विज्ञापन



अखंडनगर थाना क्षेत्र के अलीपुर सरांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक त्रिवेणी प्रसाद शुक्ल शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के विनोबापुरी इलाके में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार को अलीपुर गांव में एक तेरहवीं कार्यक्रम था। लिहाजा रिटायर्ड शिक्षक त्रिवेणी प्रसाद बेटे और बहू के साथ गांव चले गए, जबकि उनकी पत्नी शोभावती (65) घर पर थीं। घर में ही किराए पर एक दवा कंपनी के एमआर देवेंद्र श्रीवास्तव निवासी संतकबीर नगर भी रहते हैं।

सुबह करीब 11 बजे देवेंद्र श्रीवास्तव काम से निकल गए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब देवेंद्र घर पहुंचे तो मकान का मुख्य गेट खुला था। देवेंद्र घर के अंदर पहुंचे तो शोभावती बेड पर लहूलुहान हालत में पड़ी थी। शोभावती का गला रेता गया था। मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। देवेंद्र ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। सूचना पाते ही एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी, नगर कोतवाल चंद्रशेखर सिंह, शाहगंज चौकी इंचार्ज कुंवर बहादुर सिंह, सीताकुंड चौकी इंचार्ज अमित सिंह, एसआई सचिन राठी घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


एएसपी ने किराएदार देवेंद्र श्रीवास्तव का बयान दर्ज किया। एएसपी ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को स्पॉट पर बुलाया। रात करीब साढ़े आठ बजे पत्नी की हत्या और लूटपाट की सूचना पाते ही रिटायर्ड शिक्षक सपरिवार घर पहुंच गए। परिवारीजनों के मुताबिक घर में लूटपाट की गई है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें