फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने मकान में घुसे युवक को दबोचा, लगाई पिटाई

Thu, 01 Jun 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
चोरी करने मकान में घुसे युवक को दबोचा, लगाई पिटाई
विज्ञापन
 मजदूर के मकान में चोरी करने के इरादे से घुसे युवक को परिवारीजनों ने धर दबोचा। पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर पीड़ित को शक हुआ। इसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए और आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को चालान कर दिया है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के बरहा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार मजदूरी करते है। एक रिश्तेदार की शादी को लेकर उनके परिवार में तैयारियां की जा रही हैं। इसी को लेकर वह टीवी, फ्रिज आदि काफी सामान खरीद कर बुधवार देर शाम घर पहुंचे। खरीदा सामान को मकान के भीतर रखा जा रहा था। इस बीच एक युवक मकान के भीतर घुस आया और रखे हुए सामान को उठाने लगा। पीड़ित के भाई संतोष कुमार की इस पर नजर पड़ गई। इस पर उन्होंने युवक को धर दबोचा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण व परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। पूछने पर आरोपी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद भीड़ ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर सुनगढ़ी थाने ले आई। यहां पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम बारह खंभा ईदगाह रोड निवासी रजनीश पांडे बताया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी गोपीचंद यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उसको पूछताछ के बाद चालान कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें