फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक के भाई की पत्नी को जख्मी कर छह लाख की लूट

Thu, 28 Jul 2016 10:21 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
महिला गंभीर, रेफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक आवास के सामने दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने सपा विधायक के चचेरे भाई के घर घुसकर छह लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी लूट ली। घर में अकेली भाभी के विरोध करने पर बदमाशों ने लोहे के रॉड से मारकर उन्हें मरणासन्न कर दिया। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने डॉग स्क्वॉयड व फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया है। 
विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के कुड़वार नाका रोड पर पुलिस अधीक्षक पवन कुमार का आवास है। एसपी आवास के ठीक सामने सपा विधायक अनूप संडा के चचेरे भाई व कपड़ा व्यवसायी नीरज सेठ का मकान है। बृहस्पतिवार की सुबह नीरज सेठ दुकान पर चले गए और उनका बेटा स्कूल चला गया। घर में उनकी पत्नी संगीता सेठ (45) अकेली थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे तीन युवक रेलवे स्टेशन की तरफ से दीवार फांदकर घर में घुस गए।

घर में घुसे तीनों युवकों ने संगीता सेठ को बंधक बनाने की कोशिश की। संगीता ने इसका विरोध किया तो दो युवकों ने लोहे के रॉड व डंडे से उनके सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। संगीता के बेहोश होते ही तीनों युवक कमरे में रखी अलमारी खोलकर पांच लाख 20 हजार रुपये कीमत के जेवरात और 80 हजार रुपये नकद समेट ले गए। करीब दो बजे संगीता सेठ का बेटा घर पहुंचा तो मां को जमीन पर लहूलुहान पड़ा देखा।
विज्ञापन


बेटे ने इसकी सूचना परिवार के अन्य लोगों को दी। सूचना पाते ही विधायक अनूप संडा, एसपी पवन कुमार भी घटना स्थल पर पहुंच गए। डॉग स्क्वॉयड टीम व फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। गंभीर हालत में संगीता सेठ को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें