फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में सैनिक की मौत से पिपरी में मातम

Fri, 14 Apr 2017 10:21 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हलियापुर थाने के पिपरी गांव निवासी सैनिक की गुजरात के भुज में सडक़ हादसे में मौत हो गई। सैनिक का शव शुक्रवार देर शाम गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। फैजाबाद से आए डोंगरा रेजिमेंट के सैनिकों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। 
विज्ञापन


हलियापुर थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी मंगरू कनौजिया (36) गुजरात के भुज सेक्टर की 57 आरआर बटालियन आर्मी सप्लाई कोर में लांस नायक के पद पर तैनात थे। 12 अप्रैल की शाम को ड्यूटी के बाद वे भुज में मार्केटिंग के लिए निकले थे। इसी बीच वे सडक़ हादसे का शिकार हो गए। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई थी। मंगरू की मौत की सूचना गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया था।

शुक्रवार को सौनिक का शव सेना के विमान से लखनऊ लाया गया। वहां से देर शाम उनका शव सडक़ मार्ग से गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। सारा गांव गम में डूब गया। सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव के पास से गुजरी गोमती नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया। फैजाबाद से पहुंचे डोंगरा रेजिमेंट के सैनिकों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें