फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई, तेल, आइसक्रीम और मसाले के नमूने लिए

Fri, 04 Aug 2017 10:15 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
मिलावटखोरी के‌ खिलाफ अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को कस्बे में छापा मारा। छापे के दौरान दुकानों से मिठाई, तेल और मसाला के छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजा है। टीम की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम हरेंद्रवीर सिंह के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एनएन झा के नेतृत्व में टीम ने कस्बे में ताबडतोड़ छापा मारा। छापे के दौरान न्यू चौरसिया किराना स्टोर से गरम मसाला एवं रामप्यारे जायसवाल की किराना स्टोर की दुकान से नमकीन व सरसों तेल तथा आजमगढ़ी मिष्ठान भंडार से इमरती, मारुति जलपान गृह से बूंदी लड्डू, मां कल्याणी मिष्ठान भंडार से बर्फी, खुशी आइसक्रीम से आइसक्रीम एवं अशोक कुमार सूरापुर की दुकान से बर्फी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन


टीम में डीओ रणधीर सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार, उदयराज मौर्य, रामश्रृंगार यादव एवं संजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें