फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के तीन युवकों को जहरखुरानों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
परसा (सिद्धार्थनगर)। पंजाब के लुधियाना से कमाकर लौट रहे नेपाल के तीन युवकों को जहरखुरानों ने अपना निशाना बना लिया। बेहोशी की हालत में तीनों युवकों को एसएसबी के जवानों ने महादेव बुजुर्ग हॉल्ट स्टेशन से नेपाल पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

नेपाल के कपिलवस्तु जिले के बानगंगा नगर पालिका के झंडा गांव निवासी दम्मर बहादुर आचार्य, होम खनाल, सुभाकर खनाल पंजाब के लुधियाना में काम करते थे। वह जनसेवा एक्सप्रेस से शुक्रवार को लुधियाना से गोंडा पहुंचे। वहां से सुबह 2.55 बजे चलने वाली डेमू ट्रेन में तीनों बैठे। जहां रास्ते में जहरखुरानों ने तीनों को मैंगो जूस में नशीली वस्तु मिलाकर पिला दी और तीनों के पास रखे नकद और सामान लेकर भाग गए। जब महादेव बुजुर्ग स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो सहयात्रियों ने तीनों को स्टेशन पर उतार दिया। लोगों ने इसकी सूचना एसएसबी 50वीं वाहिनी के महादेव बुजुर्ग बीओपी प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर को दिया। उन्होंने ढ़ेबरुआ कोतवाली को सूचित कर नेपाल के कृष्णानगर पुलिस को तीनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें