फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन

Fri, 21 Aug 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हलियापुर   (सुल्तानपुर)। कुवांसी गांव में नाली के विवाद में पिटाई से गुरुवार को हुई बुजुर्ग की मौत ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के अधिकारियों ने घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन से हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन


हलियापुर थाना क्षेत्र के कुवांसी गांव निवासी रामजीत सिंह की गांव के ही मान सिंह से नाली के विवाद को लेकर बीते 15 अगस्त को कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। मारपीट में रामजीत पक्ष से रजनीश सिंह, बृजेश, गंगापाल सिंह, सुषमा, शकुंतला और दूसरे पक्ष से जगजीत  सिंह, मान सिंह, कृष्णा सिंह तथा अन्नपूर्णा सिंह घायल हो गई थीं।

घायलों को  स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने रजनीश सिंह व गंगापाल सिंह को लखनऊ रेफर कर दिया था। परिवारीजन गंगापाल सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार करा रहे थे। गुरुवार की दोपहर गंगापाल सिंह की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें