दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। शाहपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक कच्चे मकान की दीवार में सेंध लगाकर करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी राम सेवक निषाद शनिवार की रात सपरिवार सो रहे थे। देर रात चोर दीवार में सेंध लगाकर घर में घुस गए। चोर बक्से में रखा 20 हजार रुपये नगद और 80 हजार रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
रविवार की सुबह होने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित की मानें तो चोरी गए जेवरात उसकी बेटी के थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।