फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों ने गाड़ी पर लगा रखा था बाइक का नंबर

Sun, 06 Dec 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमलापुरी के मोहल्ला नानकसर में रहने वाली हरजिंदर कौर के अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया है। कार पर लगे जिस नंबर को नोट कर परिजनों ने पुलिस को किया था, वह जांच के दौरान किसी मोटरसाइकिल का पाया गया है। रविवार को थाना  शिमलापुरी की पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं में से एक संदिग्ध युवक का स्कैच जारी किया है। पुलिस महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल और उसके जानकारों से भी पूछताछ कर रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन

चार दिसंबर को बुटीक चलाने वाली हरजिंदर सिंह घर जा रही थी। जब वह गली में पहुंची, तब वैगनआर सवार तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर जब तक लोग इकट्ठा हुआ, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। सीसीटीवी कैमरों में पुलिस को गाड़ी का नंबर मिला, जो हरियाणा का था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। थाना शिमलापुरी के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस को गाड़ी का जो नंबर मिला था, वह फेक निकला। वह बाइक का नंबर है। अब पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति का स्कैच तैयार करवा जारी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें