फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली से घायल अधिवक्ता ने दम तोड़ा

Sun, 30 Oct 2016 06:28 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पूर्व जानलेवा हमले में घायल अधिवक्ता की इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में शनिवार की रात मौत हो गई। अधिवक्ता की मौत की सूचना जैसे ही गांव पहुंची परिवार में कोहराम मच गया। तनाव को देखते हुए  गांव में पुलिस बल तैनात की गई है। पुलिस पल-पल की गतिविधि पर नजर रखे है। 
विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के रामनगर कोट निवासी अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह (45) पुत्र हरिमंगल सिंह बीते शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे  घर से दीवानी आने के लिए बाइक से निकले थे। वे कटावां मार्ग पर स्थित पोस्टमार्टम हाउस के पास पहुंचे थे। तभी सड़क किनारे खड़े एक युवक ने उन्हें रोक लिया। जब तक विजय प्रताप कुछ समझते दो युवक बाइक से पीछे से पहुंचे और  उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

गोली लगते ही अधिवक्ता नीचे गिर  पड़े। उन्हें गोली मारने के बाद तीनों युवक बाइक से फरार हो गए थे। गंभीर हालत  में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। शनिवार की रात इलाज के दौरान ही अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह की मौत हो गई। अधिवक्ता की मौत की सूचना जैसे ही घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अधिकारी पल-पल की गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। अधिवक्ता के छोटे भाई मनोज सिंह की तहरीर पर कोतवाली नगर में जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना व शारदा प्रसाद सिंह उर्फ राजा बाबू समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

 इनसेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें