फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता की पिटाई से जख्मी संग्रह अमीन की मौत

Tue, 28 Jun 2016 10:33 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के अमेठी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राकेश यादव की पिटाई से घायल संग्रह अमीन की मंगलवार दोपहर पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। संग्रह अमीन की मौत की सूचना मिलते ही तहसील कर्मचारियों में रोष फैल गया। संग्रह अमीन पर हमले को आठ दिन बीत गए लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


मुंशीगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमेठी राकेश यादव और चैतराम पांडेय मजरे कोरारी लच्छनशाह निवासी संग्रह अमीन दान बहादुर के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। दान बहादुर स्थानीय तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत थे। बीते 21 जून को राकेश ने तहसील परिसर में अपने साथियों के साथ दान बहादुर पर जानलेवा हमला किया था।

राकेश ने डंडों और असलहे के बट से दान बहादुर को इस कदर पीटा था कि सिर फटने के साथ ही बायां पैर भी टूट गया था। सीएचसी के चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में दानबहादुर की हालत में सुधार नहीं होने पर परिवारीजन उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ ले गए थे। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे इलाज के दौरान दान बहादुर की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें