फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज जा रही सगी बहनों को ट्रक ने रौंदा

Tue, 19 Jan 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा कोतवाली क्षेत्र के भुआ पठखौली गांव निवासी मजदूर गनपति पाल की पुत्री वंदना पाल (20) क्षेत्र के चंद्रभान देवीसेवक महाविद्यालय प्रतापपुर कमैचा में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी, जबकि छोटी बेटी साधना पाल (16) ज्ञानोदय इंटर कालेज बैंती में कक्षा 11 में पढ़ती थी। दोनों बहनें एक ही साइकिल से स्कूल जाती थीं। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे दोनों बहनें स्कूल जाने के लिए साइकिल से निकली थीं।
विज्ञापन


वे रास्ते में तमरसेपुर मोड़ के पास पहुंची थीं कि तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। दोनों बहनों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने समय से नहीं भेजी पंचनामा रिपोर्ट
पुलिस की लापरवाही से पंचनामा रिपोर्ट समय से पोस्टमॉर्टम  नहीं पहुंच सकी। इस वजह से शवों का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। कड़कड़ाती ठंड में मृतक के परिवारीजन पोस्टमॉर्टम हाउस के पास खुले आसमान के नीचे बैठे रहे।
विज्ञापन


दो बेटियों की मौत से टूट गया पिता
चांदा। भुआ पठखौली गांव निवासी गनपति पाल अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। गनपति के परिवार में पत्नी अशोकपति व बेटी अर्चना, वंदना, साधना, खुशबू, अंतिमा व बेटा नीरज है। मंगलवार को वंदना व साधना की मौत से पिता टूट चुुके हैं। गनपति ने बताया कि छह माह पूर्व ही वह अहमदाबाद से घर आया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें