फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गई महिला को बंधक बना गैंगरेप

Tue, 30 Jun 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा (सुल्तानपुर)। खेत गई महिला को बंधक बनाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के देवर की तहरीर पर एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

चांदा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 28 वर्षीय विवाहिता सोमवार की रात करीब आठ बजे खेत गई थी। तभी गांव का ही संतलाल अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया। संतलाल और उसके दोस्तों ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ खेत में ही सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता रोते हुए घर पहुंची और परिवारीजनों से आपबीती सुनाई। मंगलवार की सुबह पीड़िता को लेकर उसका देवर कोतवाली पहुंचा और संतलाल समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने देवर की तहरीर पर केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। प्रभारी कोतवाल श्रवण कुमार दुबे ने बताया कि मुख्य आरोपी संतलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें