फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार की मौत

Tue, 30 Jun 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पिछले 24 घंटों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद में शव वारिसों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन


कोट ईसेखां में मंगलवार की सुबह एक निजी स्कूल में से चौकीदार की ड्यूटी कर साइकिल पर घर लौट रहे गुरतेज सिंह गांव रंड्यिाला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस कस्बे में सोमवार की देर रात को मोगा रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार लखवीर सिंह गांव कड़्यिाल की जान चली गई।

थाना कोट ईसेखां पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोटकपूरा बाईपास पर ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार कुलदीप सिंह गांव फतेहगढ़ कोरोटाना की मौत हो गई और उसका मामा लखवीर सिंह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिटी पुलिस ने ट्राला चालक सुखदीप सिंह गांव नत्थोके जिला लुधियाना खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव इंदगड़ में अंग्रेज सिंह गांव ठठा जिला तरनतारन सड़क किनारे पंचर ट्रैक्टर के पास खड़ा था। इस दौरान कैंटर ने चपेट में ले लिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। थाना धर्मकोट पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें