फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरौंसा बाजार छावनी में तब्दील, बंद रहीं दुकानें 

Thu, 01 Jun 2017 10:21 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
शव का कराया अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरौंसा में पोस्टमॉर्टम में विलंब व उच्चाधिकारियों के न पहुंचने से नाराज ग्रामीणों द्वारा परिवहन निगम की एक बस, एसडीएम कादीपुर की सूमो व पुलिस जीप फूंके जाने के मामले में 70 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने देर रात शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सात थानों की पुलिस व पीएसी के साथ घटना स्थल पर डेरा डाले हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात हैं।
विज्ञापन


    
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के लबदेहा गांव निवासी रामजीत यादव की बीते सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिवारीजनों का आरोप था कि शव को 48 घंटे बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया। यहीं नहीं हत्या में शामिल आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। इससे नाराज लोगों ने बुधवार की शाम बरौंसा के पास राजमार्ग जामकर प्रदर्शन कर रहे थे।

पुलिस ने रामजीत के शव का देर रात अंतिम संस्कार करा दिया था। बृहस्पतिवार को एएसपी, सीओ ने सात थानों की पुलिस व पीएसी के साथ बरौंसा में डेरा डाल दिया है। पुलिस आगजनी व पत्थरबाजी करने के आरोप में 70 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा 35 नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


आघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल      
जयसिंहपुर। बरौंसा में हालात से निपटने में नाकाम पुलिस कर्मी बृहस्पतिवार को ज्यादती पर उतारू हो गए। सुबह खुली चाय-पान की दुकानों को पुलिस कर्मियों ने जबरन बंद करा दिया। जो लोग चाय की दुकान पर बैठे थे उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस की सख्ती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बरौंसा और लबदेहा गांव में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें