फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान प्रत्याशी व समर्थकों का हमला, पांच घायल

Thu, 10 Dec 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान पद के एक प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ गुरुवार सुबह एक घर पर हमलाकर युवती समेत पांच लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 10 नामजद समेत 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन



कोतवाली देहात क्षेत्र में ग्राम मझिले निवासी बद्री प्रसाद तिवारी प्रधान पद के प्रत्याशी थे। मतदान संतोषजनक नहीं होने से नाराज बद्री प्रसाद ने बृहस्पतिवार सुबह समर्थकों के साथ राम नरायन वर्मा के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारकर राम नारायन वर्मा, अखिलेश वर्मा, शैलेश वर्मा, मनोज और रूबी को घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने राम नारायण और अखिलेश को जिला अस्पताल रेफर किया है। पुलिस ने रामजीत वर्मा की तहरीर पर बद्री प्रसाद तिवारी समेत 10 नामजद और 16 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें