फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीमारदारों ने चिकित्सक को पीटा, कार्य बहिष्कार

Mon, 18 Sep 2017 10:35 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कूरेभार थाने के ठीक सामने स्थित सीएचसी पर तैनात एक चिकित्सक की रविवार की देर रात सड़क दुर्घटना में घायल युवक के परिवारीजनों ने पिटाई कर दी। चिकित्सक की पिटाई से नाराज अन्य चिकित्सकों ने स्वास्थ्य केंद्र पर रात्रि ड्यूटी का बहिष्कार कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित चिकित्सक की तहरीर पर एक नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

कूरेभार थाना क्षेत्र के साधौभारी गांव निवासी संतोष कुमार वर्मा पुत्र राम तीरथ वर्मा रविवार की रात करीब 10 बजे सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। संतोष को परिवारीजन लेकर कूरेभार थाने के सामने स्थित सीएचसी पर पहुंचे थे। सीएचसी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सुभाष चंद्र मौर्य से तीमारदारों की जल्दी से इलाज करने को लेकर कुछ कहासुनी शुरू हो गई। इस बीच संतोष के परिवारीजनों ने डॉक्टर सुभाष को जमकर पीटा।

सोमवार की सुबह डॉ. सुभाष चंद्र की पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया। सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. जय गोविंद, डॉ. योगेंद्र यादव व डॉ. गिरीश चंद्र ने सुरक्षा की मांग करते हुए रात्रि ड्यूटी करने से इंकार कर दिया। चिकित्सकों का कहना था कि जब तक उन्हें रात्रि में सुरक्षा नहीं मिलती तब तक कोई भी चिकित्सक रात्रि ड्यूटी नहीं करेगा। पुलिस ने पीड़ित चिकित्सक की तहरीर पर एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें