फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनू समेत दो के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 23 Nov 2017 10:43 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हलियापुर-बेलवाई सड़क मार्ग का चौड़ीकरण करा रही कंपनी के प्रबंधक से बदमाशों की ओर से गुंडा टैक्स मांगने के मामले में परियोजना निदेशक की तहरीर पर पुलिस ने हलियापुर थाने में मोनू सिंह समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन पुलिस की मौजूदगी में कंपनी के कर्मचारियों ने साइट पर काम किया।
विज्ञापन



एपको इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड बी-9 विभूति खंड लखनऊ की कंपनी को हलियापुर-बेलवाई सड़क मार्ग का चौड़ीकरण का काम मिला है। कंपनी के परियोजना निदेशक धर्मेंद्र कुमार सड़क का चौड़ीकरण का काम करा रहे हैं। पिछले दिनों बदमाशों ने उनसे गुंडा टैक्स की मांग की थी। उन्होंने गुंडा टैक्स देने से इंकार कर दिया था। इससे नाराज बदमाशों ने पिछले 19 नवंबर को हलियापुर थाना क्षेत्र में हो रहे चौड़ीकरण के काम को रोकवा दिया था। यही नहीं साइट पर काम कर रहे कई मजदूरों की पिटाई कर उन्हें भगा दिया था। हलियापुर थाने में परियोजना निदेशक की तहरीर पर पुलिस ने मोनू भइया उर्फ मोनू सिंह व अविनाश राठी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

एसओ हलियापुर नीशू तोमर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है। बृहस्पतिवार को हलियापुर थाना क्षेत्र में हो रहे निर्माण काम पर पुलिस को तैनात किया गया था। पुलिस की मौजूदगी में कर्मचारियों ने जेसीबी से मिट्टी को डालकर सड़क का काम किया है। इसके साथ ही इंजीनियर भी साइट पर मौजूद हैं। कंपनी के कर्मचारियों को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें