बेगमपुरा एक्सप्रेस गुरुवार की सुबह लखनऊ से सुल्तानपुर की तरफ आ रही थी। यात्री गाड़ी निहालगढ़ स्टेशन से पूर्व समपार फाटक 156सी के निकट ट्रैक पर खड़ी बाइक से टकरा गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक सवार प्रतिबंधित क्षेत्र में रेलवे लाइन पार कर रहा था। यात्री गाड़ी को अपनी तरफ आता देख वह बाइक छोड़ भाग खड़ा हुआ।
बेगमपुरा के इंजन में बाइक फंसने से चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इस घटना से आधे घंटे तक रेलखंड बाधित रहा। पीछे आ रही उपासना एक्सप्रेस भी इस घटना से प्रभावित हुई।