फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला बदमाशों ने गृहणी को तमंचे के बट से मारकर जेवरात लूटे
विज्ञापन

सुल्तानपुर। मोतिगरपुर क्षेत्र में शनिवार को महिला बदमाशों ने लूट की एक सनसनीखेज वारदात की। दिनदहाड़े तीन महिलाओं ने एक गृहणी को उसके घर में बंधक बनाकर जेवरात व 15 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर तमंचे के बट से मारकर महिला को बेहाश कर दिया। घटना के बाद बदमाश महिलाएं गेट पर ताला लगाकर फरार हो गई। होश में आने पर पीड़िता ने रिश्तेदार को फोन कर मदद मांगी तो जानकारी पुलिस को हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।

क्षेत्र के मोतिगरपुर-दोस्तपुर मार्ग स्थित ढेमा गांव निवासी सुरेंद्र यादव सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। घर पर पत्नी प्रियंका अपने दो बच्चों व सास के साथ रहती है। शनिवार सुबह बच्चों के स्कूल जाने के बाद प्रियंका की सास खेत गई थी। दिन में करीब साढ़े 11 बजे प्रियंका घर के बाहर बैठी थी, तभी तीन महिलाएं साड़ी में मुंह ढके हुए पास पहुंची। कुछ बातचीत के बाद प्रियंका जैसे ही कुर्सी लेने घर मे गई तभी मौका पाकर दो महिलाएं अंदर घुस गई जबकि एक बाहर खड़ी हो गई।
विज्ञापन


दोनों महिलाओं ने प्रियंका को बंधक बना लिया। प्रियंका ने विरोध किया तो एक महिला ने तमंचे के बट से मारकर उसे घायल कर दिया। इससे प्रियंका बेहोश हो गई। इसके बाद महिलाओं ने बक्सा व अटैची को तोड़कर सोने व चांदी के जेवरात के साथ ही 15 हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश महिलाएं घर के गेट पर ताला लगाकर फरार हो गईं। होश में आने पर प्रियंका ने पड़ोसियों को फोन किया, लेकिन किसी से बात नहीं हो पाई तो अंबेडकरनगर के बहलोलपुर गांव निवासी ननद को फोन कर पूरी घटना बताई।
विज्ञापन


सूचना पर बहलोलपुर से प्रियंका का भांजा अखिलेश यादव ढेमा पहुंचा और गेट का ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला। इस बीच गांव में भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर यूपी 100 के साथ ही मोतिगरपुर के एसओ प्रमोद यादव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता से घटना के बारे में जानकारी की। थानाध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज तफ्तीश की जा रही है। दूसरी तरफ दिनदहाड़े महिलाओं की ओर से की गई लूटपाट से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें