फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से अवैध संबंध के शक में दोस्त की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की गला घोंटकर हत्या, दोस्त नामजद
विज्ञापन

सुल्तानपुर। पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृत युवक दो दिन पूर्व गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने पिता के साथ गया था। शादी से पिता वापस घर पहुंच गया, लेकिन बेटा नहीं आया था। घर वाले बेटे की तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह गांव के बाहर शव पाया गया। युवक के गले पर रस्सी का निशान पाया गया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दोस्त समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

कुड़वार क्षेत्र के महमदपुर प्रतापपुर निवासी शेषराम (30) गत सात जून की रात अपने पिता बाबूलाल के साथ गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। बाबूलाल रात में घर लौट गए लेकिन शेषराम नहीं पहुंचा। आठ जून को परिवारीजनों ने शेषराम की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह गांव वालों ने एक युवक का शव खेत में पड़ा देखा। खेत पहुंचे बाबूलाल ने शव की शिनाख्त अपने बेटे के रूप में की। ग्रामीणों की सूचना पर कुड़वार थाने के एसएसआई हामिद मौके पर पहुंचे और छानबीन की। जांच में शेषराम के गले पर रस्सी का निशान पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई निरीक्षक हामिद के मुताबिक बाबूलाल ने पूछताछ में बताया है कि दिलीप को शक था कि शेषराम का उसकी पत्नी से अवैध संबंध है। इसे लेकर दिलीप ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने बाबूलाल की तहरीर पर दिलीप व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। शेषराम के एक आठ वर्षीय पुत्र रोहित है। शेषराम की मौत से पत्नी अनीता व अन्य परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें