फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सक्रियता जांचने के लिए बाइक से निकले एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस सक्रियता देखने सादे कपड़ों में बाइक से निकले एसपी
विज्ञापन

गौरीगंज। पुलिस कर्मियों की सक्रियता परखने के लिए एसपी अनुराग आर्य रविवार को बाइक से जिले में निकल पड़े। करीब 80 किलोमीटर की यात्रा के दौरान एसपी ने गौरीगंज व जायस, मोहनगंज तथा जामो थाना क्षेत्र की बाजारों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों का जायजा लिया। सादे कपड़ों में हेलमेट लगाकर निकले एसपी को कई स्थानों पर पुलिस कर्मी भी पहचान नहीं सके। इस दौरान कई स्थानों पर रुककर एसपी ने पुलिस कर्मियों को हिदायत दी। गौरीगंज थाने में मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर कोतवाल को फटकार लगाई।

रक्षाबंधन के मौके पर रविवार सुबह एसपी अनुराग आर्य बिना सूचना दिए सादे कपड़ों में बाइक से निकल पड़े। गौरीगंज शहर होते हुए अनुराग आर्य जायस पहुंचे और बहादुरपुर चौराहे से मोहनगंज की तरफ चल पड़े। बहादुरपुर चौराहे के पास भीड़-भाड़ देखकर एसपी रुक गए। सड़क के दूसरी ओर एएसपी बीसी दुबे व सीओ पीयूषकांत राय मौजूद थे। एसपी सड़क के बगल स्थित शराब की दुकान से लगी दुकानों के पास जमा भीड़ वहां पहुंच गए। शराब की दुकान से लगी दुकानों को दूर हटवाने का निर्देश देकर एसपी मोहनगंज की ओर चल पड़े। मोहनगंज बाजार से जामो बाजार पहुंचकर रुके एसपी ने लोगों से बातचीत कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एसपी सीधे गौरीगंज कोतवाली पहुंचे, जहां कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं मिला। हवालात देख रहे एसपी पर कोतवाल नजबुल हसन नकवी की नजर उन पर पड़ गई। इसके बाद एसपी ने अपराध रजिस्ट्रर का निरीक्षण किया तो मारपीट व छेड़खानी के मामलों में कार्रवाई नहीं होने और अभिलेखों का रख-रखाव दुरुस्त नहीं मिला। इस पर एसपी ने कोतवाल को फटकार लगाई। एसपी ने बताया कि मोहनंगज से जामो जाने वाले नहर पटरी मार्ग पर पुलिस सक्रियता नहीं होने से आपराधिक घटनाओं की आशंका को देखते हुए दोनों एसओ को गश्त नियमित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें