फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी प्रत्याशी के वाहन  से 2.66 लाख रुपये बरामद

Tue, 10 Jan 2017 10:19 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
मामले में छानबीन कर रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक खंड के एमएलसी प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी के वाहन से मंगलवार को चेकिंग के दौरान उड़नदस्ता टीम ने 2.66 लाख रुपये बरामद किए। मजिस्ट्रेट ने रुपयों को अपने कब्जे में ले लिया है। रुपयों के बरामदगी की छानबीन चल रही है। 
विज्ञापन



चुनाव प्रचार के सिलसिले में फैजाबाद से गौरीगंज जा रहे एमएलसी प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी के वाहन से उड़नदस्ता टीम ने जामों थाने के संभई गांव के पास चेकिंग के दौरान 2,66,100 रुपया बरामद किया है। चेकिंग के दौरान एमएलसी प्रत्याशी संजयन भी अपने वाहन में मौजूद थे। उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट राजकुमार ने रुपया बरामद होने के बाद उसे अपने कब्जे में लेते हुए जामों थाने में पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है।

टीम रुपयों के वैधता की छानबीन कर रही है। रुपया बरामद होने के बाद वाहन समेत संजयन त्रिपाठी भी जामों थाने पहुंचे। उनका कहना है कि रुपयों का पूरा विवरण मैं उड़नदस्ता टीम को दे रहा हूं। मुझे टीम अनायास परेशान कर रही है। उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट राजकुमार ने बताया कि रुपयों की जांच चल रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें