फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद सड़क किनारे दुकान में घुसा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे दुकान में घुसा ट्रक, तीन लोग घायल
विज्ञापन

सुल्तानपुर। क्षेत्र में बगिया गांव चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक बुधवार की रात कार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसा। हादसे में कार सवार बुजुर्ग समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


बगियागांव चौराहे के पास जगदंबा प्रसाद निवासी मियागंज की किराने की दुकान है। जगदंबा प्रसाद रात में दुकान के बाहर बरामदे में सोए थे। बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मारी और फिर दुकान में जा घुसा। हादसे में जगदंबा प्रसाद और कार सवार चंद्र कुमार (70) व अमिता (40) निवासी हथियानाला कोतवाली नगर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें