फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का अपह्रित करने का गिरोह सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरणकर्ताओं के चंगुल
विज्ञापन

से छूट कर भागा बच्चा
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-39 और 40
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के सोमपुर मनकंठ गांव से अपहृत एक बच्चा करीब सात किलोमीटर दूर जाने के बाद किसी तरह अपहरणकर्ताओं के चंगुुल से छूट कर भाग निकला। घर पहुंचकर बच्चे ने आपबीती सुनाई। परिवारीजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे शिवगुलाम मजरे सोमपुर मनकंठ निवासी पारसनाथ शुक्ल का 13 वर्षीय नाती जितेंद्र कुमार गांव के बाहर बुधवार शाम करीब पांच बजे मवेशी चरा रहा था। इसी बीच ताला गोसाईगंज संपर्क मार्ग से जा रहा एक चार पहिया वाहन उसके समीप रुका और गाड़ी से निकले तीन लोग उसे जबरन उठाकर गाड़ी पर बैठा लिए। बच्चे के मुताबिक तीन बच्चे वाहन में पहले से ही बैठे थे। देर शाम तक जब जितेंद्र जानवर लेकर घर नहीं आया तो परिजन उसकी खोजबीन शुरू कर दिए। करीब आठ बजे किसी तरह जितेंद्र किसी तरह घर पहुंचा तो परिजनों को आपबीती सुनाई। बताया कि गोसाईगंज के समीप अपहरणकर्ता बच्चों को चुप कराने के लिए दुकान से सामान खरीदने रुके और एक व्यक्ति गाड़ी के अंदर बैठकर उसको पकड़े था। मौका पाकर जितेंद्र उस व्यक्ति के हाथ में दांत काटकर गाड़ी से कूदकर बाजार की ओर भागा। थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें