फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस उत्पीड़न से नाराज ग्रामीणों ने घेरा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस उत्पीड़न से नाराज ग्रामीणों ने घेरा थाना
विज्ञापन

जहांगीरगंज। अकथरा नरायनपुर में वृद्ध दंपति का शव मिलने के मामले में निर्दोष ग्रामीणों के उत्पीड़न से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को जहांगीरगंज थाने का घेराव कर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस मामले में मनमानी कर रही है। गौरतलब है कि बीते दिनों अकथरा नरायनपुर निवासी वृद्ध दंपति प्रभू दयाल व उसकी पत्नी लाची देवी का शव संदिग्ध दशा में गांव में पड़ा पाया मिला था। परिवारीजनों के विरोधाभासी बयानों के कारण पुलिस को मामले में हत्या की आशंका हुई। इसके बाद चौकीदार पिंटू की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी गई। इस बीच ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज होने का हवाला देते हुए लोगों को लगातार प्रताड़ित कर धन उगाही का प्रयास कर रही है। बताया कि एक दिन पहले किशोर, धर्मेन्द्र को पुलिस ने रास्ते में रोक कर पूछताछ की। उसने कुछ बता पाने में असमर्थता जतायी तो उसकी पिटाई कर दी गई। कई अन्य लोगों को भी इसक े पहले प्रताड़ित किया जा चुका है।
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध धन उगाही के लिए ऐसा किया जा रहा है। बाद में भाजपा नेता राकेश कुमार व अजय चौबे ने वहां पहुंचकर ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद मामला शांत हो सका। प्रदर्शन में परमवीर, गायत्री, रामबरन, सुनीता, रामधारी, विसंभर, मदन यादव, तीजा व सोनू आदि शामिल रहे। उधर थाना प्रभारी बेचू सिंह यादव ने कहा कि उत्पीड़न की बात गलत है। कुछ लोगों को बयान दर्ज करने के लिए थाने बुलाया गया था। इसी मामले को तूल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें