ट्रक-टेंपो भिड़ंत में युवक की मौत, भाई घायल
अमेठी। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने एक टेंपो को रौंद दिया। दुर्घटना में टेंपो सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बहन बाल-बाल बच गई।
जामों क्षेत्र के डीघा गोपालपुर गांव निवासी राकेश (28) की बहन श्रीमता की तबीयत बृहस्पतिवार रात अचानक खराब हो गई। वह बहन को चिकित्सक को दिखाने के लिए अपने छोटे भाई लल्लू के साथ टेंपो से बीएचईएल पहुंचा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक, टेंपो को टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। लल्लू घायल हो गया। हादसे में श्रीमता बाल-बाल बच गई।