फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग
विज्ञापन


सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फरीदीपुर के पास रविवार की सुबह बालमपुर से घर जा रहे बाइक सवार युवक को दो बदमाशों ने गोली मार दी।

हालांकि गोली युवक को छूते हुए निकल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के चुरकना गांव निवासी हनुमान मिश्र पुत्र जगदीश मिश्र रविवार की सुबह अपनी पत्नी व बच्चों को ससुराल पहुंचाने के लिए बालमपुर गांव गए थे।

वह करीब साढ़े 10 बजे बालमपुर गांव से बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में फरीदीपुर गांव के पास काली रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों ने हनुमान को ओवरटेक करके फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


गोली हनुमान को छूते हुए निकल गई। हनुमान की सूचना के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष गोसाईगंज विजय सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसओ ने बताया कि पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें