फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने बाइक से किया चार थानों का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मातहतों की मुस्तैदी देखने बाइक पर निकले एसपी, चेकिंग में एसओ ने रोका
विज्ञापन

गौरीगंज। पुलिस कर्मियों की सक्रियता देखने के लिए शनिवार शाम अकेले ही एसपी अनुराग आर्य बाइक से निकले। एसपी ने बाइक से चार थानों का भ्रमण किया। इस दौरान थाना प्रभारियों को पुलिस पिकेट सक्रिय करने और प्रमुख बाजारों के पास बैरियर लगाने का निर्देश दिया।

गौरीगंज स्थित अपने आवास से निकले एसपी सीधे मुंशीगंज क्षेत्र पहुंचे। चौराहे पर चेकिंग कर रहे एसओ संतोष सिंह ने उन्हें रोक लिया। एसओ के इशारा करने पर एसपी ने रुक कर हेलमेट उतारा तो पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने चेकिंग में जुटे कर्मियों को कई टिप्स दिए और अमेठी की तरफ बढ़ गए। अमेठी शहर के कई चौराहों पर सुरक्षा का जायजा लेते हुए एसपी बारामासी बाजार पहुंचे और दुकान पर चाय पीने के साथ ही लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गौरीगंज होते हुए जामों तक गए। जामों से वापसी में शहर स्थित फल मंडी पर पुलिस पिकेट निष्क्रिय देख एसपी ने एसओ भरत उपाध्याय को प्रमुख स्थानों पर पिकेट को सक्रिय करने और बैरियर लगवाने का निर्देश दिया। जामों तिराहे पर पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को चेकिंग के दौरान लोगों को रोकने और अपराध पर अंकुश लगाने का तरीका बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें