बस से उतरते समय पहिए के नीचे आया पैर, युवक गंभीर
सुल्तानपुर। चांदा क्षेत्र में सोमवार को बस से उतरते समय एक युवक का पैर पहिए के नीचे आ गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख लोगों ने बस चालक व परिचालक को पकड़ लिया। युवक को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र में हिराईपट्टी गांव निवासी पन्नालाल (47) सोमवार को पत्नी और मां की दवा कराने सुल्तानपुर गया था। शाम को वहां से लौटने के लिए बस पकड़ी और चांदा चौराहे उतरने लगा। इस बीच ड्राइवर ने अचानक बस को आगे बढ़ा दिया। इससे पन्नालाल गिर गया और उसका दाहिना पैर बस के पहिए के नीचे आ गया।
यह देख लोगों ने बस चालक व परिचालक को पकड़ लिया। गंभीर रूप से घायल पन्नालाल को लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।