फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को ट्रक ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू ट्रकों का कहर, छात्रा की मौत, कार सवार दंपती व दो बच्चे गंभीर
विज्ञापन

सुल्तानपुर। तेज रफ्तार ट्रक सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर लोगों के लिए कहर बन गए। सुल्तानपुर के मोतिगरपुर क्षेत्र में एक ट्रक ने कॉलेज से घर जा रही साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया। अस्पताल पहुंचने पर छात्रा ने दम तोड़ दिया। उधर अमेठी में एक अन्य तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार में सवार दंपती और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोतिगरपुर क्षेत्र के महमूदपुर जंगल निवासी अच्छेलाल निषाद उर्फ साधू की पुत्री अंतिमा (17) क्षेत्र के श्रीराम मिलन मिश्र शिक्षण संस्थान त्रिवेणीनगर में इंटर की छात्रा थी। सोमवार दोपहर बाद अंतिमा कॉलेज से साइकिल से घर लौट रही थी। गांव के समीप तेज रफ्तार एक ट्रक ने अंतिमा को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मोतिगरपुर शिव बालक ने बताया कि पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। अमेठी जनपद के पीपरपुर क्षेत्र में एक ट्रक ने सामने से कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में सुल्तानपुर के चांदा क्षेत्र के शफीपुर निवासी अभिषेक पांडेय (38), पत्नी सीता (34), बेटी श्रेया (10) व श्रद्धा (8) घायल हो गए। अभिषेक सोमवार दोपहर कार से अमेठी की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


पीपरपुर क्षेत्र में अयोध्यानगर बाजार के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार पर सवार अभिषेक, सीता और दोनों बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे सभी को बाहर निकालकर सीएचसी भादर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में सीता की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें