फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर गर्मी से बिलबिलाती रही एक लाख आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख आबादी की बिजली रात भर रही बाधित
विज्ञापन

अमेठी। उपकेंद्र के पास 132 केवी का केबल दगने से बुधवार रात विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इससे करीब एक लाख की आबादी की रात अंधेरे में गुजरी। गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हुई।

गौरीगंज स्थित 132 केबी सब स्टेशन के पास बुधवार रात नौ बजे केबल दगने से विद्युत उपकेंद्र बेनीपुर और बड़गांव क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। दोनों क्षेत्र की करीब एक लाख की आबादी रात भर गर्मी से बेहाल रही। केबल दगने की सूचना मिलने पर विद्युत कर्मी फॉल्ट को ढूंढते रहे। बृहस्पतिवार सुबह फॉल्ट का पता चलने के बाद केबल की मरम्मत का कार्य शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम फॉल्ट ठीक होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। एसडीओ विद्युत धर्मराज सिंह ने बताया कि 132 केवी के पास फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई थी। सुबह नौ बजे बेनीपुर उपकेंद्र को अमेठी से जोड़ कर चालू कराया गया लेकिन राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर स्थल के समीप से बड़गांव को जाने वाली लाइन को काट दिया गया था। करीब चार बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें