प्रभावितों में छह बच्चे भी शामिल
- फोटो : अमर उजाला
शुकुल बाजार (अमेठी)। दूषित मिठाई खाने से सहरी गांव में छह बच्चों समेत 11 लोग बीमार हो गए। उल्टी होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के सूर्य नगर निवासी रीता पत्नी मंशाराम रविवार की शाम शुकुल बाजार कस्बे में एक दुकान से मिठाई खरीदकर अपने मायके सहरी थाना सुबेहा जिला बाराबंकी गई थीं। सोमवार की सुबह मायके में मिठाई खाते ही बच्चों के साथ ही बड़ों को उल्टियां होने लगी।
देखते ही देखते करुणा शंकर (40), मोहित (12), अर्पण (10), मोनिका (12), कमलेश (45), आदित्य (6), लक्ष्मी (18), सविता (20), कृष्णा (3), आयुष (5) और पीयूष (6) बीमार हो गए। परिवारीजनों ने उन्हें शुकुल बाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर है।
चिकित्सक के मुताबिक ये लोग दूषित मिठाई खाने से बीमार हुए हैं।