फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोला छाप चिकित्सक ने महिला को लगाया इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
झोलाछाप ने महिला को लगाया इंजेक्शन, हालत बिगड़ी
विज्ञापन

सुल्तानपुर। एक झोला छाप के पास इलाज को पहुंची महिला की जान पर बन आई है। झोला छाप ने महिला को इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसका हाथ सूज गया। महिला के हाथ से रक्त बह रहा है। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

लंभुआ क्षेत्र के बधूपुर गांव निवासी देवेंद्र की पत्नी मुस्कान (20) की पिछले दिनों तबियत खराब हो गई। शनिवार को मुस्कान लंभुआ-दुर्गापुर मार्ग पर परसरामपुर गांव में एक झोला छाप के यहां इलाज के लिए गई थी। मुस्कान के मुताबिक झोला छाप ने उसे एक इंजेक्शन लगाया था। चार दिन बाद भी इंजेक्शन लगाने के स्थान से खून का रिसाव बंद नहीं हो रहा है। मंगलवार को परिवारीजन मुस्कान को स्थानीय सीएचसी ले गए। उसके दाएं हाथ में काफी सूजन थी। चिकित्सक डॉ. प्रभात सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें