फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में युवती से सामूहहक दुष्कर्म का प्रयास, अश्लील वीडियो नेट पर डाली

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कैैराना क्षेत्र के एक गांव के निकट मंगेतर के साथ जा रही युवती के साथ गन्ने के खेत में पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने अश्लील वीडियो नेट पर डाल दी। पीड़ित युवती ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सहारनपुर जिले के गंगोह क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसपी अजय कुमार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके माता-पिता ने करीब छह माह पहले उसकी सगाई जिले के कांधला थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई है। पीड़िता के मुताबिक आठ फरवरी को वह अपनी मां के साथ शामली के निकट गांव में आई थी। इस दौरान उसने अपने मंगेतर को फोन कर बुला लिया था। इसके बाद उसका मंगेतर बाइक से अपनी बहन के यहां कैराना क्षेत्र के एक गांव में ले जा रहा था। गांव के निकट पहुंचने पर वह गन्ने के खेत में गई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसी गांव के पांच युवक पीछे से आए और उसे धक्का देकर गिरा दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान एक आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उसने आरोपियों का विरोध करते हुए शोर मचाया, जिस पर उसका मंगेतर व अन्य दो तीन लोग पहुंचे और उसे बचाया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि उसकी अश्लील वीडियो आरोपियों ने नेट पर डाल दी, जिससे उसका जीना दुश्वार हो रहा है। पीड़िता ने आरोपियों को नामजद करते हुए एसपी से कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने कैराना कोतवाली पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें