फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को नशीला पदार्थ सुंघा कर चार लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भीखरपुर गांव में सोमवार की रात दो युवकों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखे करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात उठा ले गए। सूचना पर पुलिस व डॉग स्क्वॉयड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

धनपतगंज क्षेत्र के भीखरपुर गांव की रहने वाली किरण जायसवाल पत्नी मनोज कुमार सोमवार की रात करीब 11 बजे कमरे से बाहर निकली थीं। गलियारे में पहले से मौजूद दो युवकों ने उसके सिर पर कपड़ा डालकर कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद बदमाश घर में दाखिल हुए और करीब चार लाख रुपये कीमत के जेवरात व अन्य सामान उठा ले गए। किरण के अनुसार चोरी गए जेवरात उनके और उनकी दो देवरानियों के थे। घटना के वक्त किरण ही घर में मौजूद थी। देर रात करीब दो बजे जब किरण को होश आया तो उसने यूपी 112 को सूचना दी। मंगलवार की सुबह फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने जांच की। एसओ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें