फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खिलाड़ी विनायक का स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन

विज्ञापन
विनायक सिंह। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा में जूनियर क्रिकेट खिलाड़ी विनायक सिंह को प्रदेश में सातवां स्थान मिला है। विनायक का स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन होने पर परिवारीजनों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े ग्राम पाकड़पुर निवासी विनायक सिंह ने गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में प्रवेश के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा प्रतिभाग किया था। उन्होंने पूरे प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। विनायक के पिता संतोष कुमार सिंह कादीपुर के प्राथमिक विद्यालय नूरपुर में प्रधानाध्यापक और माता ज्योति सिंह गृहणी हैं। उनके चयन होने पर डॉ. अंबिकेश सिंह, सर्वेश सिंह, अमरेंद्र सिंह, विनय विक्रम, बबलू, पीयूष के साथ अन्य लोगों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें