फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा शुरू होने के कुछ देर पहले ही पहुंचेगा प्रश्न पत्र का सील पैकेट

विज्ञापन
केएनआईपीएसएस में बीएड प्रवेश परीक्षा की बैठक। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। दोनों पालियों में परीक्षा शुरू होने के कुछ देर पहले ही प्रश्न पत्रों के सील्ड पैकेट केंद्रों पर पहुंचेंगे। केंद्राध्यक्ष, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और दो कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति में सील्ड पैकेट खोले जाएंगे। इस दौरान वीडियोग्राफी भी होगी। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन छह जुलाई को जिले के 28 केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में 10,950 विद्यार्थी शामिल होंगे। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के अंबेडकर स्टडी सेंटर में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएम रवीश गुप्ता, एसपी सोमेन बर्मा समेत कई एसडीएम, सीओ, पर्यवेक्षक, केंद्राध्यक्ष और स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। डीएम गुप्ता ने कहा कि शासन की मंशा प्रवेश परीक्षा के निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने की है। एसपी सोमेन बर्मा ने कहा कि जनपद के 28 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की जा चुकी है। उन्होंने केंद्राध्यक्षों से कहा कि किसी संवेदनशील स्थिति में मुझे सीधे सूचित करें।
इसके पहले नोडल कोऑर्डिनेटर प्रो. आलोक कुमार सिंह ने मजिस्ट्रेटों व पर्यवेक्षकों के साथ कक्ष निरीक्षकों के कर्तव्यों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिकों को दोनों पालियों में केंद्र पर एक घंटे पूर्व पहुंचना अनिवार्य है। नोडल अधिकारी डॉ. सुशील कुमार सिंह ने कहा कि जनरेटर और कैमरों को एक दिन पूर्व भी चलाकर देख लें तथा 200 मीटर की परिधि में कोई फोटो कॉपी मशीन की दुकान न खुलने पाए। इसमें पुलिस व्यवस्था का सहयोग लेना केंद्राध्यक्षों का दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें