फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसौली के पूर्व विधायक समेत चार आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धनपतगंज थाने के मायंग गांव निवासी इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, दीपक सिंह उर्फ बब्लू सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ अंशू सिंह व दिखौरा गांव निवासी विजय यादव समेत पांच आरोपियों के खिलाफ एसआई सीताराम यादव ने पिछले 28 अप्रैल को धनपतगंज थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसी मामले में पिछले 13 जुलाई को पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, उनके समर्थक दीपक सिंह उर्फ बब्लू सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह उर्फ अंशू सिंह व विजय यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर जेल चले गए थे। बृहस्पतिवार को स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत ने बचाव पक्ष व अभियोजन पक्ष से एडीजीसी क्रिमिनल अतुल शुक्ल की बहस सुनने के बाद पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, उनके समर्थक दीपक सिंह उर्फ बब्लू सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह उर्फ अंशू सिंह व विजय यादव की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें