फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो राउंड में पूरी होगी विधान परिषद चुनाव की मतगणना

विज्ञापन
बैरिकेडिंग की जांच करते डीएम। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधान परिषद चुनाव की मतगणना मंगलवार की सुबह आठ बजे से नगर पालिका के बरात घर में शुरू होगी। मतदान के लिए बनाए गए 28 केंद्रों की गणना दो राउंड में पूरी हो जाएगी। गणना को देखते हुए करीब दो घंटे में एमएलसी चुनाव का नतीजा घोषित होने की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। गणना को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

विधान परिषद की अमेठी-सुल्तानपुर सीट के चुनाव में दोनों जिलों में डाले गए वोटरों की गणना शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार के पीछे नगर पालिका के सरदार वल्लभभाई पटेल सामुदायिक मिलन केंद्र (बरात घर) में होगी। गणना के लिए आयोग के निर्देश पर 14 टेबल लगाए गए हैं। टेबल व मतपेटियों की संख्या को देखते हुए गणना दो ही राउंड में समाप्त हो जाएगी। गणना के लिए टेबलवार प्रत्याशियों के एजेंटों को पास जारी कर दिए गए हैं। प्रत्याशियों की ओर से एजेंट बनाने के लिए निर्वाचन कार्यालय को ब्योरा भेजा गया था। गणना की तिथि को देखते हुए प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
चुुनाव में तकदीर आजमाने वाले भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह, सपा प्रत्याशी शिल्पा प्रजापति, निर्दलीय इंद्रकुमार व देवी प्रसाद पांडेय का भाग्य मतपेटियों में बंद है। गणना को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गणना कक्ष में सिर्फ एजेंटों व प्रत्याशियों को ही प्रवेश मिल सकेगा। परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर बाहर भी भीड़ एकत्र नहीं होने पाएगी। अधिकारियों ने गणना की तैैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

दो मार्गों पर आवागमन रहेगा प्रतिबंधित
बरात घर में एमएलसी चुनाव की मतगणना को देखते हुए दो मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मेहमान होटल से दीवानी तिराहा मार्ग, एमजीएस चौराहा से बरात घर आने वाला मार्ग बंद रहेगा। इसी तरह दीवानी गेट के सामने से मौनी मंदिर जाने वाला मार्ग भी बंद रहेगा। गणना को देखते हुए पुलिस ने मंगलवार के लिए रूट डायवर्ट किया है। इन मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाते हुए पुलिस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें