फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फिर उठी सुल्तानपुर का नाम कुशभवनपुर करने की मांग, विधायक व पूर्व मंत्री ने लिखा सीएम योगी को पत्र

Mon, 11 Apr 2022 03:07 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर का नाम कुशभवनपुर करने की मांग फिर से उठने लगी है। इस संबंध में विधायक व पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
सीताकुंड घाट पर स्थापित भगवान श्रीराम के पुत्र कुश की प्रतिमा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में दोबारा योगी सरकार के आने के बाद एक बार फिर सुल्तानपुर का नाम कुशभवनपुर करने की मांग उठी है। इस बार सुल्तानपुर विधायक व पूर्व मंत्री विनोद सिंह आगे आए हैं। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि सुल्तानपुर जनपद अयोध्या और प्रयागराज के केंद्र में स्थित है।

विज्ञापन


यहां के धोपाप, मकरीकुंड, सीताकुंड, विजेथुआ जैसे कई धार्मिक स्थल इस पौराणिकता को बल देते हैं कि भगवान राम के पुत्र कुश ने इसे ही कुशभवनपुर के नाम से अपनी राजधानी के रूप में विकसित किया था। कालांतर में खिलजी बादशाह ने अपनी संस्कृति के प्रचार-प्रसार में इसका नाम सुल्तानपुर रख दिया। तब से कई बार इसका नाम कुशभवनपुर रखने के लिए मुखर आवाजें उठीं। कई बार शासन-प्रशासन को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया।

विनोद सिंह ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उनके समर्थन में हुई एक जनसभा के दौरान ये मुद्दा उठाया गया था जिसका लोगों ने सकारात्मक समर्थन किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग उठाई है कि जन आकांक्षा के दृष्टिगत इसका नाम कुशभवनपुर रखा जाए।
विज्ञापन


इसके पहले भी सुल्तानपुर का नाम कुशभवनपुर रखने की आवाजें उठती रही हैं। जिले का नाम कुशभवनपुर करने की मांग को लेकर पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष के पति अजय जायसवाल समेत कई सामाजिक संगठन भी मुखर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें