फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस शुरू करेगी भारत बचाओ महा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। संगठन पुनर्गठन के साथ ही भारत बचाओ महा अभियान की तैयारी को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को बैठक की। बैठक में संगठन के पुर्नगठन के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच पर्यवेक्षक नामित करते हुए पांच दिसंबर को जिले में प्रदर्शन व आंदोलन की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

संसदीय क्षेत्र में संगठन के पुनर्गठन के साथ भारत बचाओ महा अभियान की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की एक बैठक हुई।
बैठक में दो से पांच दिसंबर तक नियुक्ति प्रक्रिया के तहत आवेदन की तिथि निर्धारित करते हुए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच-पांच पर्यवेक्षक नामित किए गए।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाध्यक्ष ने पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर दिल्ली में आयोजित होने वाले भारत बचाओ महा अभियान में अमेठी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के आंदोलन में अमेठी का बेहतर प्रदर्शन हो इसके लिए हमें पूरी मेहनत के साथ एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस दौरान क्षेत्रीय समस्याओं के साथ ही पराली जलाने पर किसानों पर दर्ज केस व जुर्माने की राशि वापस करवाने के लिए आगामी पांच दिसंबर को जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई।
जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय समस्याएं संग्रहीत कर पार्टी की नीति व रीति का प्रचार-प्रसार जनमानस में करने की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर राजीव सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, अनिल सिंह, टीएन त्रिपाठी, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, जयप्र्रकाश व धर्मराज बहेलिया समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें