सुल्तानपुर। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवायोजना व नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से सोमवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देशभक्ति व राष्ट्र निर्माण विषयक भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए प्रथम वर्ष के छात्र हिमांशु गुप्ता को मिला।
कार्यक्रम में हिंदी के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह रवि ने कहा कि संविधान और सांविधानिक संस्थाओं का सम्मान किए बिना राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है। जिनके भीतर समरसता और समानता की भावना न हो, वह राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता। राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि विद्यार्थियों में कौशल विकास आवश्यक है। भाषण देना एक कला है। इस कला का विकास करके हम जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के छात्र हिमांशु गुप्ता को प्रथम, आंचल पांडेय को दूसरा, तृप्ति तिवारी को तीसरा व मनीषा पाल को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रंजना पटेल, डॉ. आलोक पांडेय व डॉ. बीना सिंह शामिल रहे।