फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गोवंशीय पशु से टकराकर छह बार पलटी कार, मां बेटे की मौत, तीन गंभीर

Thu, 22 Aug 2024 11:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर जिले में दोस्तपुर में राजस्थान बाला जी दर्शन कर  कार से घर लौट रहे पांच लोग बुधवार रात पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मां बेटे की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले में दोस्तपुर में राजस्थान बाला जी दर्शन कर  कार से घर लौट रहे पांच लोग बुधवार रात पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मां बेटे की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। तीन घायलों को अंबेडकर नगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन

बुधवार रात थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसैसिंह पुर अंडर पास के पास सिक्सलेन पर 142 किलो मीटर पर गोवंशीय पशु से टकराई कार हाईवे पर छह बार पलट गई। कार में बैठे सर्वेश बर्मा (38), उनकी पत्नी गीता (35), पुत्र युग (05) के अलावा संजू (32) और शैलेश प्रजापति (36) बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा गस्ती दल ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया, जहां डाक्टर ने गीता देवी व युग को मृतक घोषित कर दिया। संजू प्रजापति, शैलैश प्रजापति व सर्वेश वर्मा को मेडिकल कॉलेज अंबेडकर नगर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने बताया कि मामला देर रात का है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें