फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर का जल स्तर कम होने से बढ़ी किसानों की परेशानी

विज्ञापन
सोनारा बनमई माइनर की तलहटी में जमा पानी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कूरेभार क्षेत्र की नहरों में किसानों की मांग पर करीब एक सप्ताह पहले मुख्य नहर में पानी छोड़ा गया था। इसके बाद किसानों में उम्मीद जगी कि अब उन्हें फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। इस समय मुख्य नहर से जुड़ी सोनारा बनमई माइनर में पानी घट गया है। किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

किसान बताते हैं कि मुख्य नहर से ही पानी कम मिल रहा है। इस वजह से खेतों में लगी तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, कद्दू, लौकी, तोरई, भिंडी व अन्य सब्जियों की सिंचाई के लिए किसानों को पानी की सख्त जरूरत है। पानी न मिलने से किसान परेशान हैं। क्षेत्र के हनुमान प्रसाद यादव, राम सुभाग यादव, पारसनाथ वर्मा, प्रवीन सिंह, उमाशंकर वर्मा आदि ने बताया कि पानी की बहुत जरूरत है। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पानी की समुचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। सिंचाई खंड-16 के अधिशासी अभियंता शरद कुमार ने बताया कि पानी की व्यवस्था जल्द ही सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें